Bada Malhera: पीएम सड़क में 3 फीट गहरा गड्ढा दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण

पीएम सड़क में 3 फीट गहरा गड्ढा दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण
जन विश्वास अभियान में दिया आवेदन फिर भी नहीं सुनवाई

डिजिटल डेस्क,बड़ामल्हेरा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत छाईकुंआ के ग्राम टौरिया में बनाई गई सड़क में तकरीबन 3 फीट गहरा और लगभग 100 फीट लम्बाई का गड्ढा हो जाने राहगीर खासे परेशान हैमगर जिम्मेदारों से शिकायत करने के बाबजूद भी कोई हल नहीं निकल सका। गुजरे रोज गांव के जागरूक व्यक्ति ने जन विश्वास अभियान में इस विश्वास के साथ आवेदन दिया था कि सुनवाई होगी लेकिन उसमें कोई राहत नहीं मिल सकी।

टौरिया गांव निवासी कैलाश पिता सिम्बा राजपूत ने दैनिक भास्कर को बताया गांव से निकली प्रधानमंत्री सड़क में 3 फीट गहरा और लगभग 100 फीट लंबा गड्ढा हो जाने से न केवल जल भराव हो रहा है बल्कि पूरी सड़क कीचड़ से अटी पड़ी है। शिकायतकर्ता कैलाश राजपूत के मुताबिक ​सड़क की स्थिति ये है कि ग्राम टोरिया को जाने वाली डामरीकरण सड़क (जो प्रधानमंत्री योजना के तहत बनी थी) पर बारिश का पानी भर गया है।

गड्ढा लगभग 3 फीट गहरा और 100 फीट लंबा है, जिससे लोगों और वाहनों की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। वहीं सड़क के आसपास कचरा फैला हुआ है और लोगों द्वारा गोबर डाला जा रहा है, जिससे पूरे रास्ते में गंदगी फैली है। जब इस विषय में ग्राम पंचायत के सरपंच से बात की गई, तो उनका कहना था कि यह सड़क पंचायत की नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री योजना की है, इसलिए पंचायत इसकी सफाई नहीं करवाएगी।

आवेदक ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सड़क पर भरे हुए पानी और गंदगी की निकासी कराने की मांग की है वहीं आवेदक ने कहा कि जन्म विश्वास यात्रा में दिए शिकायती आवेदन पर पूरे विश्वास के साथ अमल होगा मगर विश्वास कायम नहीं रह सका। इस सम्बंध में प्रधानमंत्री सड़क योजना के जीएम मोहम्मद तारिक से सम्पर्क कलने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने अज्ञात बजे से फोन रिसीव नहीं किया।

Created On :   25 Aug 2026 8:28 PM IST

Next Story