बड़ामलहरा न्यूज: चोरी की आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी की आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
11 साल पुराने मामले मे थी पुलिस को तलाश

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/ 11 साल पुराने चोरी के मामले में फरार महिला को गिरफ्तार करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। मामला बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के भगवां थाना इलाकाई बरेठी गांव का बताया गया है। एपी रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय न्याय पथ अभियान के तहत थाना भगवां थाना अंतर्गत वर्ष 2015, 11 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण का वारंटी फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी के प्रकरण के फरार वारंटी हरिबाई पिता जमुना प्रसाद लोधी निवासी ग्राम बरेठी पर 4 हजार का ईनाम भी घोषित था। पुलिस ने विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक रामसिया चौधरी, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, रविशंकर, आरक्षक शीलेंद्र, महिला आरक्षक रूबी व टीम की भूमिका रही


Created On :   24 Aug 2026 7:32 PM IST

Tags

Next Story