Bada Malhera: बस में सवार होकर पहुंचे कलेक्टर एसपी सहित जिले के अधिकारी

बड़ामलहरा में जन विश्वास कार्यक्रम आज

डिजिटल डेस्क,बड़ाम्हेरा। 7 अगस्त से 8 जनवरी 27 तक मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज शुक्रवार को बड़ामलहरा में जन विश्वास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें कलेक्टर एसपी समेत जिले के आला अफसर बस में सवार होकर पहुंचेंगे।

बताया गया है कि इस अभियान के तहत अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जन-संवाद के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निराकरण किये जाने के साथ ही शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मानिटरिंग शामिल रहेगी।

आज शुक्रवार को सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत मुंगवारी गौशाला,10:30 ग्राम घिनौची उप स्वास्थ्य केन्द्र 11 बजे ग्राम पंचायत रजपुरा,11:30 बजे ग्रामीण आजीविका मिशन 12 बजे मंगल भवन में कलेक्टर मृणाल मीणा और एसपी रजत सकलेचा के नेतृत्व में जिले आला अफसर पहुंचकर लोगों से संवाद करने के अलावा समस्याओं का निराकरण करेंगे।

Created On :   20 Aug 2026 9:18 PM IST

Next Story