बड़ामलहरा न्यूज: पुलिस ने जुआ के फड़ में मारा छापा - जुंआ खेल रहे 4 जुआरी गिरफ्तार,

पुलिस ने जुआ के फड़ में मारा छापा - जुंआ खेल रहे 4 जुआरी गिरफ्तार,
₹7900 नगद राशि, 2 मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन बरामद

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों एवं संचालन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के भगवां थाना इलाके की घुवारा चौकी अंतर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुजरी शाम कस्बा घुवारा में पुलिस टीम वार्ड क्रमांक 15, खेत के पास पहुंची। जहां जुआ खेल रहे

जुआ के फड़ में जुआ खेल रहे 4 आरोपियों में सुनील अहिरवार पिता काशीराम अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा, राजेंद्र अहिरवार पिता मिट्ठा अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा मुबारिक खान पिता आसिम खान निवासी वार्ड क्रमांक 11 घुवारा राकेश यादव पिता जोधा यादव निवासी ग्राम कुड़ैला थाना भगवां

से एवं जुआ के फड़ से ₹7900 रुपये नगद राशि, दो मोटरसाइकिल स्प्लेंडर एवं पैशन तथा चार मोबाइल फोन कुल कीमत करीब 1 लाख रुपए बरामद की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक रामसिया चौधरी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी घुवारा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक केरल प्रसाद, आरक्षक राजेश प्रजापति, सुनील कुमार, पान सिंह यादव, हरि सिंह यादव, भरत अहिरवार, रोहित, प्रमोद एवं टीम की भूमिका रही


Created On :   25 Aug 2026 5:55 PM IST

Tags

Next Story