बड़ामलहरा न्यूज: पाक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पाक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालयीन आदेश पर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/नाबालिग की रिपोर्ट पर पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुजरी 23 अगस्त को बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के थाना भगवां कस्बे के जैन कालोनी निवासी एक 15 बर्षीय नाबालिग की रिपोर्ट पर आरोपी रवि लखेरा निवासी के खिलाफ अपराध क्र.398/26 धारा 75 (2), 78(2), 351बीएनएस 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालयीन आदेश पर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दोस्ती के लिए दवा बनाना व दोस्ती न करने पर स्वयं को खत्म कर लेने की धमकी देना, लगातार बैठकर बात करने के लिए दबाव बनाना और धमकाने के संबंध में पीडिता द्वारा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।


Created On :   26 Aug 2026 8:01 PM IST

Tags

Next Story