Balaghat news: किसान के खेत में पैरा के ढेर से मिलीं नोटों से भरी 3 बोरियां

नागपुर लूटकांड में बड़ा खुलासा: किसान के खेत से करीब 4 करोड़ रुपए नकद बरामद

डिजिटल न्यूज़ बालाघाट

नागपुर में हुई करोड़ों रुपए की लूट के मामले में जांच कर रही नागपुर क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारासिवनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोरली में एक किसान के खेत से करीब 4 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, डोरली निवासी किसान अरविंद पिता दिनेश डहरवाल के खेत में पैरा के ढेर के भीतर नोटों से भरी तीन बोरियां छिपाकर रखी गई थीं। जांच के दौरान पुलिस ने इन बोरियों को बरामद किया। इनमें रखी नकदी की गिनती पुलिस द्वारा गवाहों की मौजूदगी में वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ की जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान वारासिवनी थाना प्रभारी कुछ समय तक मौके पर मौजूद रहे, इसके बाद वे थाने के लिए रवाना हो गए। मौके पर पुलिस स्टाफ का एक कर्मचारी मौजूद रहा। बरामद रकम की गिनती और आगे की जांच पुलिस की कार्रवाई का हिस्सा रही।

Created On :  

Tags

Next Story