स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती: जहरीला बीज खाने से 7 बच्चों को फूड पॉइजन, स्कूल छूटने के बाद खेलते समय खाए पेड़ के बीज

जहरीला बीज खाने से 7 बच्चों को फूड पॉइजन, स्कूल छूटने के बाद खेलते समय खाए पेड़ के बीज
  • सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर
  • जालना जिला अस्पताल में उपचार जारी
  • उल्टी, दस्त और जी मिचलाने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, बीड. जिले की आष्टी तहसील के रायगव्हाण गांव में स्कूल छूटने के बाद खेलते समय 7 विद्यार्थियों ने नाले के किनारे लगे जहरीले बीज खा लिए। इसके कुछ समय बाद बच्चों को उल्टी, दस्त और जी मिचलाने की शिकायत होने लगी। फूड पॉइजन की यह घटना बुधवार, 28 अक्टूबर को हुई। बच्चों को पहले आष्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल जालना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को स्कूल छूटने के बाद स्वराज संतोष खाडे (7), रुद्र दत्तात्रय खाडे (12), यशश्री सुरेश डोलके (7), आरोही रवी पोटे (7), यश शायस पोटे (8), हनुमान ज्ञानेश्वर सोनटक्के (5) और कार्तिक कृष्णा सोनटक्के (4) गांव के नाले के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मोगल्या गोडंबी के पेड़ के बीज खा लिए। कुछ समय बाद सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी।

बच्चों को उल्टी और दस्त होने पर घबराए परिजन उन्हें रात में तत्काल आष्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप राठोड ने बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सभी को जालना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर

फिलहाल जालना जिला अस्पताल में सभी 7 बच्चों का उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Created On :  

Tags

Next Story