परली ताप विद्युत केंद्र: रचा इतिहास, यूनिट नंबर 8 का नया रिकॉर्ड, यूनिट नंबर 8 ने लगातार 100 दिनों तक किया बिजली उत्पादन

रचा इतिहास, यूनिट नंबर 8 का नया रिकॉर्ड, यूनिट नंबर 8 ने लगातार 100 दिनों तक किया बिजली उत्पादन
  • अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल
  • स्थापना के बाद पहली बार हासिल हुई बड़ी उपलब्धि

डिजिटल डेस्क, बीड। महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (महानिर्मिती) के परली स्थित ताप विद्युत केंद्र ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। केंद्र की यूनिट नंबर 8 ने लगातार 100 दिनों तक बिना किसी रुकावट के बिजली उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया है। ताप विद्युत केंद्र की स्थापना के बाद पहली बार किसी यूनिट ने लगातार इतने दिनों तक निर्बाध बिजली उत्पादन किया है।

29 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर यूनिट नंबर 8 ने लगातार 100 दिनों का सफल संचालन पूरा किया। ताप विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में किसी यूनिट को लगातार 100 दिनों तक चालू रखना तकनीकी दृष्टि से बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इसके बावजूद यूनिट नंबर 8 ने इस चुनौती को सफलतापूर्वक पार करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

इस सफलता से परली ताप विद्युत केंद्र के गौरव में एक और अध्याय जुड़ गया है। साथ ही, केंद्र की कार्यक्षमता और तकनीकी दक्षता भी साबित हुई है। इस उपलब्धि से केंद्र के अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

Created On :  

Tags

Next Story