शिकंजा: 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में 2 कर्मचारी निलंबित, भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की कार्रवाई

20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में 2 कर्मचारी निलंबित, भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की कार्रवाई
  • केज पंचायत समिति में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की कार्रवाई
  • जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितिन रहमान ने जारी किए आदेश
  • शिकायतकर्ता की जांच रिपोर्ट आगे भेजने के बदले मांगी थी रिश्वत

डिजिटल डेस्क, बीड। केज पंचायत समिति में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में कनिष्ठ शिक्षा विस्तार अधिकारी दत्ता मुरलीधर चाटे और सहायक शिक्षक जयगुरु शिवाजी गिरी को निलंबित कर दिया गया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितिन रहमान ने दोनों कर्मचारियों के निलंबन के आदेश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की टीम ने दत्ता चाटे और जयगुरु गिरी को गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता की जांच रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय को भेजने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करने के आरोप में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

रिपोर्ट मिलने के बाद निलंबन की कार्रवाई

इस मामले की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितिन रहमान ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तारी के बाद हुई इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है।

आष्टी के कार्यालय में निर्धारित किया मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान दत्ता मुरलीधर चाटे और जयगुरु शिवाजी गिरी का मुख्यालय पंचायत समिति, आष्टी के गट शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निर्धारित किया गया है।

Created On :  

Tags

Next Story