रेप: बीड में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वालों पर मामला दर्ज

बीड में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वालों पर मामला दर्ज
बाइक पर जबर्दस्ती बिठाकर ले गए आरोपी

डिजिटल डेस्क, बीड । किराना दुकान में बिस्कुट लाने जा रही 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा को जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर उसे एक घर के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। यह घटना 27 दिंसबर की रात के समय घटने से हंड़कप मच गया है। मामले में 28 दिंसबर को दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बीड शहर के शिवाजी नगर पुलिस थाने क्षेत्र से बुधवार को रात के समय 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा किराना दुकान बिस्कुट लाने जा रही थी। तभी अचानक दो आरोपियों ने जबरदस्ती नाबालिग छात्रा को बाइक पर बिठाकर एक घर के कमरे में ले गए और दोनों ने मिलकर छात्रा से दुष्कर्म किया। मामले में नाबालिग छात्रा के पिता की शिकायत पर कृष्णा आरे ( 22) (निवासी बीड)सहित दो के खिलाफ शिवाजी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक लांडगे कर रहीं हैं।

Created On :   28 Dec 2023 4:40 PM IST

Tags

Next Story