Beed News: खड़ी ट्रक को बस ने मारी टक्कर, 14 यात्री घायल, केज–कलंब महामार्ग पर हुआ हादसा

खड़ी ट्रक को बस ने मारी टक्कर, 14 यात्री घायल, केज–कलंब महामार्ग पर हुआ हादसा
  • राज्य परिवहन महामंडल की बस ने खड़ी ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी
  • दुर्घटना में बस चालक, कंडक्टर सहित 14 यात्री घायल

Beed News. केज तहसील के केज–कलंब महामार्ग पर चिंचोली पाटी परिसर में गुरुवार (5 मार्च) सुबह एक सड़क हादसे में राज्य परिवहन महामंडल की बस ने खड़ी ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस चालक, कंडक्टर सहित 14 यात्री घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केज–कलंब महामार्ग पर एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान गुरुवार सुबह माजलगांव से कोल्हापुर जा रही राज्य परिवहन महामंडल की बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस चालक और कंडक्टर समेत बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को केज के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इन घायलों का उपचार जारी

चालक आनंद गायके (40), कंडक्टर विष्णू तांबडे (42), संजय खरात (35), चैतन संजय खरात (16), भास्कर गायकवाड (36), आशा खरात (25), सचिन खरात (30), रोशनी खरात (18), भाग्यश्री गायकवाड (30), पायल गायकवाड (15), सुनिता खरात (32), सचिन सुरवसे (45) सहित 14 घायलों का उपचार जारी है।

Created On :   5 March 2026 7:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story