Beed News: माजलगांव में 20 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कर्मी समेत दो गिरफ्तार, जालना एसीबी की कार्रवाई

माजलगांव में 20 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कर्मी समेत दो गिरफ्तार, जालना एसीबी की कार्रवाई
  • बाईपास रोड पर रंगे हाथों पकड़े गए
  • 20 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कर्मी समेत दो गिरफ्तार

Beed News. माजलगांव शहर में भ्रष्टाचार के खिलाफ जालना एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर पुलिस थाने के एक पुलिस कर्मी और एक निजी व्यक्ति को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार, 28 जनवरी को की गई। घटना के बाद शहर में हलचल मच गई है।

मासिक “किश्त” की मांग का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेत के शासकीय टेंडर को अनुमति मिले अभी चार दिन ही हुए थे कि रेत परिवहन के लिए कथित तौर पर किश्त की मांग शुरू हो गई। आरोप है कि माजलगांव शहर पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस कर्मचारी अमोल अरुण कदम ने रेत से जुड़े वाहन को बिना बाधा चलाने के लिए हर माह 20 हजार रुपये देने की मांग की थी। बताया गया है कि रिश्वत की रकम निजी व्यक्ति तात्यासाहब अर्दे के माध्यम से ली जानी थी।

यह भी पढ़े -बीड के पालक मंत्री अजीत पवार के निधन से शोक की लहर, व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें, समर्थकों में गहरी उदासी छाई

जाल बिछाकर पकड़ा

शिकायत मिलने के बाद जालना एसीबी के पुलिस निरीक्षक बालासाहब जाधव व उनकी टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। बुधवार को माजलगांव बाईपास रोड पर लेंडल हॉस्पिटल के सामने दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए बीड स्थित एसीबी कार्यालय लाया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


Created On :   28 Jan 2026 10:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story