- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- भंडारा जिले के पवनी तहसील में...
Bhandara News: भंडारा जिले के पवनी तहसील में सरपंच पदों के आरक्षण का ड्रॉ कल

Bhandara News ग्राम विकास विभाग मुंबई केे निर्देश और भंडारा जिलाधिकारी की अधिसूचना के अनुसार पवनी तहसील की ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण निर्धारित किया जाएगा। जिसके लिए 9 सितंबर को सुबह 11 बजे तहसील कार्यालय पवनी में आरक्षण ड्रा निकाला जाएगा।
पवनी तहसील की कुल 79 ग्राम पंचायतों में से 23 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं शेष 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद नागरिकों के पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और खुले वर्ग के लिए निर्धारित किए जाएंगे। इसके साथ ही संबंधित आरक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए भी वर्ष 2025 से 2030 की अवधि में सरपंच पदों का आरक्षण तय करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आरक्षण ड्रा में पवनी तहसील की विभिन्न ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।
आरक्षण का ड्रा बुधवार, 9 सितंबर को सुबह 11 बजे तहसील कार्यालय, पवनी में निकाला जाएगा। संबंधित ग्राम पंचायतों के नागरिकों से इस प्रक्रिया में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है। यह पूरी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी तथा तहसीलदार, पवनी के मार्गदर्शन में संपन्न होगी। किस ग्राम पंचायत में किस वर्ग का सरपंच पद आरक्षित होगा। ड्रा को लेकर पवनी तहसील के नागरिकों और संभावित उम्मीदवारों में उत्सुकता बनी हुई है।
Created On :   8 Sept 2026 1:07 PM IST















