- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- भंडारा के समीप सावरला के जंगल में...
Bhandara News: भंडारा के समीप सावरला के जंगल में चल रहे शराब अड्डे पर छापा

Bhandara News स्थानीय अपराध शाखा टीम ने अवैध रूप से महुआ सड़वा बना रहे आरोपी को माल के साथ पकड़कर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 80 हजार रुपए का माल जब्त किया है।
पवनी पुलिस थाने के तहत आने वाले सावरला निवासी आरोपी अजाबसिंग उत्तमसिंग दुधानी (50) सावरला जंगल परिसर में शेली से सावरला मार्ग पर अवैध रूप से शराब अड्डा चला रहे थे। पुलिस को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिने ने अवैध शराब अड्डे पर छापा मारकर सावरला जाने वाले मार्ग के पास आरोपी को पकड़ा। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 बड़े कुल 400 किलो सड़ा हुआ महुआ कीमत 80 हजार रुपए जब्त किया गया।
इस मामले में अपराध क्रमांक 339/2026 के तहत धारा 65 (फ) महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे और पुलिस निरीक्षक चिंचोलकर के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में पुलिस हवलदार कठाणे और स्थानीय अपराध शाखा के कर्मचारियों की प्रमुख भूमिका रही। मामले की आगे की जांच पवनी पुलिस द्वारा की जा रही है।
Created On :   30 May 2026 3:32 PM IST















