- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- महायुति से ब्राह्मणकर, कांग्रेस से...
Bhandara News: महायुति से ब्राह्मणकर, कांग्रेस से बन्सोड और अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन
Bhandara News भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव में महायुति के उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया। महायुति के भाजपा के अविनाश ब्राम्हणकर ने दिग्गजों की उपस्थिति में नामांकन भरा। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार को लेकर अंतिम समय तक स्पष्टता नहीं आ पायी है। यहां पर कांग्रेस की तरफ से पूर्व विधायक दिलीप बन्सोड, तो निर्दलीय के रूप में पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के पुत्र प्रफुल अग्रवाल और जि. प. सभापति नरेश ईश्वरकर ने नामांकन भरा। अभिषेक कारेमोरे ने भाजपा से एक और निर्दलीय एक ऐसे दो नामांकन भरे। उम्मीदवारी पीछे लेने के अंतिम दिन 4 जून को नामांकन कौन पीछे लेता है, इस पर सभी की नजरें लगी है। महायुति के भाजपा के उम्मीदवार अविनाश ब्राम्हणकर लगातार दूसरी बार जिला परिषद सदस्य है। 2024 के विधानसभा चुनाव के पहले तक वह राकांपा में थे। सोमवार 1 जून को नामांकन भरने के पहले शहर के लक्ष्मी सभागृह में महायुति की बैठक हुई।
बैठक में राकांपा (अजित) के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रफुल पटेल, विधायक राजू कारेमोरे, पूर्व मंत्री और विधायक डा. परिणय फुके, पूर्व विधायक राजू जैन, बीडीसीसी अध्यक्ष सुनील फुंडे, विधायक विनोद अग्रवाल, विधायक राजकुमार बडोले, पूर्व मंत्री व राकांपा भंडारा के जिलाध्यक्ष नाना पंचबुध्दे, विधायक संजय पुराम, पूर्व सांसद सुनील मेंढे, भाजपा के बाला अंजनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष आशु गोंडाने उपस्थित थे। बैठक के बाद अविनाश ब्राम्हणकर ने भाजपा की टिकट पर नामांकन भरा। वहीं राकांपा के अभिषेक कारेमोरे ने भाजपा से एक और निर्दलीय एक ऐसे दो नामांकन भरे हैं।
इसी तरह से कांग्रेस की तरफ से पूर्व विधायक दिलीप बन्सोड ने तो प्रफुल अग्रवाल और नरेश ईश्वरकर ने बतौर निर्दलीय नामांकन भरा है। विधायक नाना पटोले के नेतृत्व में उम्मीदवार जिलाधिकारी कार्यालय पहंुचे। इस समय सांसद डा. प्रशांत पडोले, पूर्व विधायक गोपालदार अग्रवाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष नाना गावंडे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकुंद साखरकर, महिला जिलाध्यक्ष जयश्री बोरकर, जि. प. सदस्य मोहन पंचभाई, कांग्रेस के महासचिव जिया पटेल और अन्य लोग उपस्थित थे।
कौन है अविनाश ब्राम्हणकर : अविनाश ब्राम्हणकर पहले कांग्रेस पार्टी में थे। बाद में राकांपा में रहे। वह राकांपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हंै। मुल रूप से सालेबर्डी ग्राम निवासी ब्राम्हणकर सानगड़ी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य है। वर्ष 2024 में विधानसभा टिकट बंटवारे के समय ब्राम्हणकर ने भाजपा में प्रवेश किया। वह पोस्टल वोटों में नाना पटोले से केवल 208 वोटों से हार गए। जमीन के जुड़े नेता के रूप में ब्राम्हनकर की छवि है।
Created On :   2 Jun 2026 1:45 PM IST

















