Bhandara News: पीएम किसान योजना सीडिंग और ई-केवाईसी न होने से अटकेगी 23वीं किश्त

पीएम किसान योजना  सीडिंग और ई-केवाईसी न होने से अटकेगी 23वीं किश्त
  • जिले मेें 11 हजार 126 किसानों पर सम्मान निधि से वंचित रहने की नौबत
  • प्रशासन ने दी 30 जून तक की मोहलत

Bhandara News प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भंडारा जिले के 11 हजार 126 किसानों पर आगामी किस्त से वंचित होने का खतरा मंडरा रहा है। इनमें 6 हजार 446 किसानों का ई-केवाईसी तथा 4 हजार 680 किसानों का आधार सीडिंग कार्य अभी भी लंबित है।

प्रशासन ने सभी किसानों से 30 जून 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। जिले में योजना के अंतर्गत 2 लाख 14 हजार 219 पात्र किसानों के खातों में 13 मार्च को 22वीं किस्त के रूप में 43 करोड़ 47 लाख रुपए जमा किए गए थे। अब 23वीं किस्त की प्रक्रिया जारी है, जिसके लिए ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग अनिवार्य कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, जिले में अब तक लगभग 97 प्रतिशत किसानों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, लेकिन हजारों किसान अभी भी प्रक्रिया से बाहर हैं।

इन तकनीकी कमियों के कारण उन्हें अगली किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है। ई-केवाईसी बायोमेट्रिक सत्यापन अथवा पीएम किसान मोबाइल ऐप के फेस ऑथेंटिकेशन फीचर के माध्यम से किया जा सकता है। वहीं आधार सीडिंग के लिए बैंक में जाकर डीबीटी की अनुमति देना आवश्यक है। जरूरतमंद किसानों के लिए ग्राम स्तर पर भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अंतिम समय का इंतजार ना करें : 30 जून अंतिम तारीख है। इसके बाद तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए किसान अंतिम समय का इंतजार न करें और तुरंत आधार लिंक की प्रक्रिया पूरी करें।- संगीता माने जिला कृषि अधिकारी भंडारा


Created On :   5 Jun 2026 1:09 PM IST

Tags

Next Story