- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- सीजेपी को मिल रही विदेशी फंडिंग की...
Bhandara News: सीजेपी को मिल रही विदेशी फंडिंग की जांच की जाए : फुके

Bhandara News सीजेपी के आंदोलन को लेकर भाजपा नेता डॉ. परिणय फुके ने पत्र परिषद में तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आंदोलन करना सभी का अधिकार है, लेकिन उसके उद्देश्य और पीछे के एजेंडे की जानकारी जनता के सामने होना जरूरी है। फुके ने आरोप लगाया कि पहले सीजेपी छात्रों के मुद्दों को लेकर आंदोलन करती थी, लेकिन अब उसकी गतिविधियों में राजनीतिक एजेंडा दिखाई दे रहा है।
फुके ने सीजेपी को मिलने वाली कथित विदेशी फंडिंग की जांच की मांग केंद्र और राज्य सरकार से की। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के जरिए देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही सवाल उठाया कि कहीं देश में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके पर भाजपा विरोधी एजेंडे के तहत आंदोलन करने का आरोप लगाते हुए फुके ने कहा कि यदि सीजेपी राजनीतिक भूमिका निभाना चाहती है तो उसे अपना एजेंडा स्पष्ट करना चाहिए और खुले तौर पर राजनीतिक दल के रूप में सामने आना चाहिए।
एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सीजेपी द्वारा मतदाता सूची से 13 करोड़ नाम हटाने के दावे पर भी फुके ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल अखबार में प्रकाशित खबर के आधार पर आंदोलन खड़ा करना उचित नहीं है। ऐसे आरोपों के लिए आधिकारिक आंकड़े और ठोस प्रमाण जरूरी हैं।
फुके ने आरोप लगाया कि सीजेपी केवल भाजपा शासित राज्यों में आंदोलन कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि पंजाब और झारखंड में भी ऐसे मुद्दे हैं तो वहां आंदोलन क्यों नहीं किया जा रहा। उन्होंने दिपके को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताते हुए उनके अमेरिका दौरे और कथित फंडिंग की भी जांच की मांग की।
Created On :   3 Oct 2026 3:55 PM IST















