- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- पुलिस मुख्यालय की चारदीवारी के भीतर...
Bhandara News: पुलिस मुख्यालय की चारदीवारी के भीतर नहीं ,अब ग्रामीण थानों में होगी क्राइम मीटिंग

Bhandara News जिला पुलिस मुख्यालय की चारदीवारी के अंदर होने वाली क्राइम मीटिंग अब ग्रामीण थानों तक पहुंच गई है। जिला पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन ने यह पहल शुरू की है। इसके तहत बुधवार, 18 फरवरी को सिहोरा पुलिस थाने में इस महीने की क्राइम मीटिंग संपन्न हुई। जिसमें अपराध जांच, कानून व्यवस्था का नियोजन और आनेवाले समय के बंदोबस्त पर विस्तृत चर्चा हुई।
जिला पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन ने फरवरी महीने में अपराध नियंत्रण के लिए दिन-रात काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष तौर पर सम्मानित किया। इस मौके पर अधिकारियों को जांच की गति बढ़ाने के साथ-साथ अपराधियों में दहशत बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए।
इस बैठक जायजा लेने तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि पुलिस अधीक्षक ने सिहोरा क्षेत्र के लोगों और पुलिस थानों से सीधे बातचीत की। इस दौरान पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने पुलिस थाने से जुड़ी उनकी रोज़ाना की समस्याओं और शिकायतों को सुनने के बाद, उन्होंने मौके पर ही सकारात्मक समाधान निकालने का भरोसा दिया। सिहोरा के लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है।
Created On :   20 Feb 2026 3:44 PM IST















