सुसाइड: शराबी पति से परेशान होकर महिला ने खेत में जाकर फांसी लगाकर की खुदकुशी

शराबी पति से परेशान होकर महिला ने खेत में जाकर फांसी लगाकर की खुदकुशी
  • शराब पीकर करता था मारपीट
  • रोज -रोज की कलह से परेशान थी महिला
  • खेत में जाकर पेड़ से लगा ली फांसी

डिजिटल डेस्क, पवनी (भंडारा)। शराबी पति से परेशान होकर एक महिला ने खेत में जाकर पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना पवनी तहसील के ग्राम कुर्झा में शनिवार, 25 मई की सुबह 7 बजे सामने आई। मृत महिला का नाम ग्राम कुर्झा निवासी छबु गुरुदास कावले(40) बताया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम कुर्झा निवासी गुरुदास पुंडलिक कावले को शराब की लत होने के कारण वह घर में पत्नी के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर छबु कावले ने शनिवार को सुबह में खेत में जाकर सागौन के पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना उजागर होते ही पवनी पुलिस को जानकारी दी गई। इस मामले में पवनी पुलिस ने मर्ग दाखिल कर आगे की जांच पुलिस हवलदार दुर्योधन वकेकार कर रहे हैं।

खेत मेंं मिला बुजुर्ग का शव

साकोली (भंडारा) विवाह समारोह में जाने के लिए घर से निकले एक बुजुर्ग का शव खेत परिसर में मिला। यह घटना शनिवार, 25 मई को दोपहर 12 बजे सामने आयी। मृतक की शिनाख्त साकोली तहसील के ग्राम वांगी निवासी आसाराम उरकुडा कुंभरे(60) के तौर पर की गई है। जानकारी के अनुसार आसाराम कुंभरे यह ग्राम बोलदे में नत्थू वाडवे के यहां विवाह समारोह के मंडप का खाना खाने के लिए शुक्रवार,24 मई को घर से निकले थे। वह देर रात तक घर नहीं लौटे। जिसके बाद दूसरे दिन शनिवार, 25 मई को दोपहर 12 बजे उनका शव वांगी के खेत परिसर में किसान गोपाल परतेकी के खेत में मिला। इस मामले में साकोली तहसील के ग्राम वांगी निवासी शिकायतकर्ता महादेव बाजीराम सयाम (70) की शिकायत पर साकोली पुलिस थाने में मर्ग दाखिल कर आगे की जांच पुलिस हवलदार संदीप भगत कर रहे हैं।

मनरोगी युवक ने गटका जहर

भंडारा दोपहर में घर से चाय और नाश्ता कर अपने दोपहिया से बाहर गए एक युवक ने जहरीली दवा प्राशन कर खुदकुशी कर ली। यह घटना शनिवार, 25 मई को शाम 6.30 बजे राजीव गांधी चौक के रेलवे ग्राउंड मैदान में सामने आयी। मृतक युवक नाम शहर के गॅलेक्सी अपार्टमेंट निवासी आमीन मजहर बेग (27) होकर वह मनोरोगी था। जानकारी के अनुसार आमीन मजहर बेग दोपहर को दोपहिया क्र. सीजी 12 बीसी 4147 से बाहर गया था। देर समय तक घर न लौटने पर शहर के टंडन वार्ड निवासी शिकायतकर्ता नवेद नईम खान(37) ने आमीन मजहर बेग की तलाश की। वह नहीं मिलने पर भंडारा पुलिस थाने में आमीन की गुम होने की शिकायत दर्ज की। कुछ समय पश्चात शहर के राजीव गांधी चौक के रेलवे ग्राउंड में अपनी दोपहिया के पास जहरीली दवा प्राशन कर मृत अवस्था में युवक पड़े होने की जानकारी मिली। नवेद नईम खान को पुलिस शव की शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल में ले गए। जहां उसकी शिनाख्त आमीन मजहर बेग के तौर पर की गई। इस मामले मंे भंडारा पुलिस थाने में मर्ग दाखिल कर आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक कुंभारे कर रहे हंै।

Created On :   27 May 2024 12:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story