MP News: आगर मालवा के वनों से 200 नीलगायों को ट्रांसलोकेट किया जायेगा

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। राज्य सरकार का वन विभाग आगर मालवा के वनों से 200 नीलगायों को ट्रांसलोकेट कर अन्य वनमंडलों में भेजेगा। वन मुख्यालय भोपाल की वन्यप्राणी शाखा ने इसका प्रस्ताव राज्य शासन की स्वीकृति के लिये भेजा है। इस ट्रांसलोकेशन पर करीब 3 करोड़ रुपये व्यय आयेगा।
उल्लेखनीय है कि शाजापुर और आगर-मालवा क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर लगभग 20,000 काले हिरण (कृष्णमृग) और 3,000 से अधिक नीलगाय होने का अनुमान है, जो किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। अब तक करीब साढ़े आठ सौ काले हिरण (ब्लैकबक) और 67 नीलगायों सहित कुल मिलाकर लगभग 2 हजार से अधिक हिरणों और नीलगायों को पकडक़र विभिन्न अभयारण्यों (जैसे गांधीसागर अभयारण्य) में सुरक्षित छोड़ा गया है।
Created On :  
Tags
Next Story
