MP News: भोपाल में फिर गोवंश के अवशेष मिले, हिंदू संगठनों का हंगामा, प्रशासन ने आरोपी के घर पर चलाया हथौड़ा

भोपाल में फिर गोवंश के अवशेष मिले, हिंदू संगठनों का हंगामा, प्रशासन ने आरोपी के घर पर चलाया हथौड़ा

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। भोपाल में एक बार फिर गोवंश काटे जाने का प्रकरण सामने आया है। पहले भी कई प्रकरण सामने आ चुके हैं। इसको लेकर रविवार को भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गोवंश काटने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने अजहर अली, इमरान, आदिल और मुज्बील नाम के लोगों पर गोवंश काटने में शामिल होने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 3 से 4 बजे के बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता जहांगीराबाद के संबंधित इलाके में पहुंचे थे। उनका दावा है कि मौके पर पांच गाय जीवित मिलीं, जबकि तीन गायों के अवशेष पड़े थे।

गोवंश काटे जाने की सूचना पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में तोड़फोड़ किए जाने की शिकायत भी पुलिस से की है। घटना के विरोध में हिंदू संगठन को लोग जहांगीराबाद थाने में धरने पर बैठे। कार्यकर्ताओं ने गोवंश के अवशेषों की जांच कराने की मांग की। साथ ही आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करने और कथित हमले व वाहन में तोड़फोड़ के मामले में कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही।

आरोपी के घर से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

गोवंश काटे जाने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की। आरोपी अजहर अली के घर पर अवैध अतिक्रमण पर हथौड़ा चला। इस दौरान मौके पर पुलिस बल और नगर निगम की टीम मौजूद रहा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने तीन संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौके से मिले अवशेष किसके हैं। गोवंश के कथित कटान में किन लोगों की भूमिका रही। साथ ही कार्यकर्ताओं पर हमले और वाहन में तोड़फोड़ के आरोपों की भी जांच की जा रही।

Created On :  

Tags

Next Story