- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- कीनवा सहित 26 नई फसलें अधिसूचित,...
MP News: कीनवा सहित 26 नई फसलें अधिसूचित, बिक सकेंगी कृषि उपज मंडियों में

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य सरकार ने किसानों द्वारा पैदा की जाने वाली कीनवा सहित 26 नई फसलों को मप्र कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 के तहत अधिसूचित कर दिया है जिससे अब ये राज्य के 259 कृषि उपज मंडियों एवं 298 उप मंडियों में नीलामी के जरिये बिक सकेंगी और इससे किसानों को इसका प्रतिस्पर्धी मूल्य मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि कीनवा अनाज की तरह खाया जाने वाला एक बीज है जिसे धान्य फसलों की श्रेणी में नवीन मद के रुप में शामिल किया गया है। इसी प्रकार, कृषि औषधीय उपज के अंतर्गत चियाबीज, अकरकरा, हिंगोट, जामुन, कंठकारी, भृंगराज, टेसुफूल, गांगड़ी, बबूलफली, ऐलोवेरा पत्ती, गोखरु, नागरमौथा, निर्गुणी, गटारन, सरफोका, अमरबेल, सहजन पत्ती, बिच्छूफल, लता कस्तुरी, नीलगीरी, इन्द्रायण फल, चेना, हारसिंगार पत्ती, सनाय पत्ती, सनाय बीज को नवीन मद के रुप में सम्मिलित किया गया है।
Created On :   10 Jun 2026 11:37 PM IST












