- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- एसआई से इंस्पेक्टर एवं एएएसआई से...
MP News: एसआई से इंस्पेक्टर एवं एएएसआई से एसआई के पद पर पदोन्नति देने वाली डीपीसी में संशोधन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र पुलिस मुख्यालय ने कार्यपालिक बल के एएसआई से एसआई एवं एसआई से इंस्पेक्टर के पद पर कार्यवाह पदोन्नति देने के लिये गठित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) में बदलाव किया है। अब समिति के अध्यक्ष एडीजीपी एससीआरबी पुमु भोपाल जयदीप प्रसाद होंगे जबकि सदस्यों में शामिल रहेंगे डीआईजी अअवि पुमु भोपाल साकेत प्रकाश पाण्डेय, डीआईजी शिकायत पुमु भोपाल सुश्री किरनलता केरकेट्टा तथा एआईजी महिला सुरक्षा पुमु भोपाल सुश्री बीना सिंह। यह समिति योग्यता सूची करेगी एवं समयमान वेतनमान एवं एनबीआर (नेक्स्ट बिलो रुल यानि प्रोफार्मा प्रमोशन) का लाभ भी पदोन्नति के साथ देगी। यही समिति सूबेदार से निरीक्षक पद पर कार्यवाहन प्रभार देने की कार्यवाही भी करेगी।
Created On :   10 Jun 2026 11:20 PM IST
Next Story












