Bhopal News: 16 दिन बाद भोपाल में यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी

ई-मेल में लिखा, नमाज के बाद होंगे ब्लास्ट, झूठी निकली धमकी

डिजिटल डेस्क,भोपाल। बुधवार को भोपाल की जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकीभरा ई-मेल मिला। मेल में लिखा कि जौहर की नमाज के बाद सीरियल ब्लास्ट होंगे। गौरतलब है कि 2 मार्च को भी भोपाल की पीपूल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने का ई-मेल मिला था। 16 दिन बाद ही जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, जेके हॉस्पिटल और एलएन मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

हालांकि यह धमकी झूठी निकली। धमकी की सूचना मिलते बीडी और डीएस की टीम सहित पुलिस मौके पर पहुंची। जांच टीम ने कैंपस की तलाशी ली। ई-मेल में लिखा कि प्रिंसिपल के चैंबर व बाथरूम में 21 बम रखे हैं जो दोपहर 1.30 बजे, इस्लामी नमाज के समय से पहले फटेंगे।

ई-मेल में भोपाल जिला कोर्ट, अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय और अरेरा हिल्स स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय को भी उड़ाने की धमकी दी। जांच में यह धमकी झूठी निकली। पीपुल्स यूनिवर्सिटी को दी गई धमकी भी झूठी निकली थी। यूनिवर्सिटी को भेजे गए ई-मेल में लिखा कि तमिलनाडू में महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार के खिलाफ कॉलेज को उड़ाया जाएगा।

तमिलनाडू में दो ट्रस्ट, मरासोली ट्रस्ट और डीएमके ट्रस्त चल रहे हैं, जिन्हें अरबों रुपए मिलते हैं। यह दोनों उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन नाम पर चल रहे हैं। इन ट्रस्टों का उपयोग मीडिया, ब्यूरोक्रेट्स आदि को खरीदने में किया जाता है। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विवि को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसकी जांच की गई तो धमकी झूठी निकली।

Created On :   19 March 2026 7:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story