- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- ईओडब्ल्यू ग्वालियर ने जेई और...
Bhopal News: ईओडब्ल्यू ग्वालियर ने जेई और कम्प्यूटर ऑपरेटर को किया ट्रेप
डिजिटल डेस्क,भोपाल। ईओडब्ल्यू ग्वालियर ने एमपीईबी जेई और कम्प्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेने के मामले में ट्रेप किया है। किसान के खेत में डीपी कनेक्शन लगवाने के लिए एमपीईबी जेई और कम्प्यूटर ऑपरेटर ने रिश्वत की मांग की थी। वहीं रिश्वतखोर जेई घटनास्थल से फरार बताया जा रहा।
ग्राम दौनी ब्लॉक तहसील नरवर जिला शिवपुरी के रहने वाले शिकायतकर्ता प्रताप सिंह रावत ने 13 मार्च को पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू ग्वालियर को एक शिकायत की थी। उनके पिता कुम्मेर सिंह रावत के नाम से ग्राम दौनी में कृषि भूमि पर ठेकेदार के माध्यम से दो डीपी लगवाई गई थी, जिस पर विद्युत कनेक्शन के एवज में विद्युत विभाग करैरा के जूनियर इंजीनियर सुरजीत मिश्रा ने 30000 रुपये रिश्वत की मांग की।
शिकायत की पुष्टि आवेदक ने शिकायत करने के बाद वॉइस रिकॉर्डर के जरिए दी। आरोपी जेइ सुरजीत मिश्रा के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।
जिसके बाद सोमवार को निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह कुशवाह ने ट्रेप दल बनाया। सुरजीत मिश्रा ने फोन पर रिश्वत की राशि अपने कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाह को देने के लिये कहा। आवेदक ने जैसे ही 20000 रुपये की राशि प्रवीण कुशवाह को दी तभी टीम ने उसे दबोच लिया।
रासायनिक घोल में हाथ धुलवाने पर रंग गुलाबी हो हो गया,जिससे रिश्वत की पुष्टि हुई। ट्रेप दल ने रिश्वत की राशि जब्त कर ली है। कॅप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सुरजीत मिश्रा, जेई को कार्यवाही की भनक लगते ही वह मौके से फरार हो गया,जिसकी तलाश जारी है।
Created On :   17 March 2026 6:54 PM IST





