Bhopal News: दूसरे राज्यों से मप्र में हो रही संगठित जीएसटी की चोरी, मप्र को करोड़ों का नुकसान

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लिखा केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र के जरिए संगठित जीएसटी चोरी को लेकर कार्रवाई की मांग की है। सिंघार ने कहा विभिन्न राज्यों से मप्र में हो रही संगठित जीएसटी की चोरी के प्रकरण हैं। जिसकी केंद्रीय स्तर पर व्यापक जांच कराएं। सिंघार ने पत्र की प्रतिलिपि अध्यक्ष केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड , वित्त मंत्री मप्र और प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर विभाग को भी भेजा है।

सिंघार ने कहा कि मप्र के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा प्रमुख औद्योगिक जिलों से जानकारी मिली है। जानकारी के आधार पर यह गंभीर विषय केंद्र सरकार के संज्ञान में लाना आवश्यक है। विभिन्न राज्यों से मप्र में बड़े पैमाने पर संगठित तरीके से जीएसटी की चोरी का एक नेटवर्क संचालित हो रहा है। इस नेटवर्क से भारी मात्रा में माल का परिवहन और व्यापार बिना वैध कर भुगतान के किया जा रहा है। पत्र में बताया गया है कि गुजरात, महाराष्ट्र तथा दक्षिण भारत के राज्यों से आयरन सामग्री, निर्माण सामग्री और मसालों सहित विभिन्न व्यापारिक वस्तु बड़े पैमाने पर ट्रकों के माध्यम से मप्र लाकर पूरे प्रदेश में वितरित की जा रही हैं।

इस संगठित व्यवस्था के संचालन में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही। बड़ी मात्रा में माल का परिवहन फर्जी अथवा हेरफेर किए गए। ई वे बिल से यह किया जा रहा। कई मामलों में वास्तविक माल की मात्रा और कीमत कम दिखाकर अंडर-इनवॉइसिंग की जाती है, जिससे देय जीएसटी का भुगतान कम हो सके। संगठित तरीके से कार्य करने वाले बिचौलियों और परिवहन नेटवर्क के माध्यम से यह पूरा तंत्र संचालित किया जा रहा।

जो माल को बिना कर भुगतान के विभिन्न राज्यों से प्रदेश तक पहुंचाने की व्यवस्था करते हैं। इस प्रकार की गतिविधियों के कारण भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार दोनों के जीएसटी राजस्व को प्रतिवर्ष हजारों करोड़ रुपये की हानि हो रही। उन्होंने ये भी कहा कि इसके पुख्ता प्रमाण भी मौजूद हैं। सिंघार ने प्रकरण की केंद्रीय स्तर पर व्यापक और निष्पक्ष जांच की मांग की। इसमें शामिल संगठित नेटवर्क, परिवहन चैनलों और संबंधित संस्थाओं की भूमिका की जांच हो।

Created On :   17 March 2026 6:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story