- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- रसोई गैस की किल्लत के विरोध में...
Bhopal News: रसोई गैस की किल्लत के विरोध में कांग्रेस ने नाले से गैस निकालने का किया प्रयास
डिजिटल डेस्क,भोपाल। भोपाल में कांग्रेस ने सोमवार को रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों का विरोध किया। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अनोखा प्रदर्शन किया। प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर शर्मा ने नाले से गैस निकालने की कोशिश की।
पीसी शर्मा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल के 5 नंबर चौराहे के पास एक नाले में पाइप डालकर उससे गैस निकालने और चाय बनाने का प्रयास किया। प्रदर्शन प्रधानमंत्री के पुराने बयान को लेकर किया गया। इसके साथ ही लकड़ी के चूल्हे पर चाय भी बनाई। नाले से गैस , चूल्हा के बाद प्रदर्शनकारियों ने लकड़ी और कंडों का उपयोग कर चूल्हे पर चाय बनाई।
प्रदर्शन में लोग केतली के साथ कप में चाय पीते हुए नजर आए। वहीं पीछे सिलेंडर का बैनर भी लगाया गया। जिसमे लिखा रसोई गैस के पीछे न भागें, गंदे नाले की गैस का उपयोग करें। पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि शहर में एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी है।
कीमतें बढ़ने से आम जनता और होटल-रेस्टोरेंट संचालक काफी परेशान हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि गैस आपूर्ति को जल्द दुरुस्त किया जाए।
Created On :   17 March 2026 6:52 PM IST





