Bhopal News: वारासिवनी-खेरलांजी के गुनई-कुटिया, बकोरी-पिनकेपार और सांवरी से घोटी नहरों की होगी लाइनिंग

चिखला क्रमांक 2 जलाशय के लिए राशि 9 लाख 52 हजार की गई है।

डिजिटल डेस्क,भोपाल। विधायक विवेक विक्की पटेल ने जल संसाधन मंत्री से ध्यानाकर्षण के दौरान वारासिवनी-खैरलांजी में कितने स्टॉप डेम है और कितनों की मरम्मत की जाना है। उन्होंने मांग की कि उनके विधानसभा क्षेत्र में 3 स्टॉप डैम प्रस्तावित हैं, एक गुनई से कुटिया, एक बकोरी से पिनकेपार और एक सांवरी से घोटी।

विवेक ने मांग की है कि उनके क्षेत्र में नहरों की लाइनिंग कर दी जाए, इस पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि भाजपा की सरकार पक्ष, विपक्ष नहीं देखती है। उन्होंने बताया कि सुधार एवं मरम्मत के कार्य हेतु बकरा क्रमांक 1 जलाशय राशि 22 लाख, 62 हजार रुपये स्वीकृत की गई। चिखला क्रमांक 2 जलाशय के लिए राशि 9 लाख 52 हजार की गई है।

लालपुर तालाब के लिए 11 लाख, 68 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मंत्री सिलावट ने कहा कि विधायक विवेक पटेल की विधानसभा में लगभग 2 बड़ी योजनायें एवं 29 लघु सिंचाई योजनायें कुल 31 परियोजना से लगभग 29 हजार हेक्टेयर में सिंचाई की जा रही है। मंत्री ने सदन में कहा कि इसके बाद भी विधायक पटेल ने जो मांग रखी है उसका परीक्षण करवाकर पूरी कोशिश करूंगा कि यह काम हो जाये।

परसवाड़ा के दो प्रोजेक्ट के टेंडर भी होंगे पूरे

इसी दौरान मधु भगत ने कहा कि मंत्री जी मैं भी बालाघाट से आता हूं मेरी परसवाड़ा विधानसभा है। यहां दो साल से दो योजना लंबित पड़ी है, दोनों योजनाओं की टेंडर की प्रक्रिया रूकी पड़ी है, एक माइक्रो इरीगेशन बंगला पाठ जो परसवाड़ा मुख्यालय में जो 8 हजार एकड क्षेत्र में सिंचित के लिये परसवाडा क्षेत्र में बाईं तट पर बांध टूटने से किसान इस पर निर्भर है।

रजेगांव तक 100 किमी की लाईन है उसका सीमेन्टीकरण करवायें, यह दो काम हैं इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी करवाना उचित होगा। इस पर मंत्री सिलावट ने कहा कि राज्य सरकार इसको गंभीरता से लेगी और कोशिश करेगी कि परीक्षण करने के बाद अतिशीघ्र काम किया जाये।

Created On :   27 Feb 2026 2:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story