भोपाल: 10वें भोपाल विज्ञान मेले में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय को शैक्षणिक संस्थानों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ

10वें भोपाल विज्ञान मेले में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय को शैक्षणिक संस्थानों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ
आरएनटीयू का स्टाल 10वें भोपाल विज्ञान मेले में बना आकर्षण का केन्द्र, चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. पी. वीरामुथुवेल ने प्रोजेक्ट्स की सराहना की

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय को 10वें भोपाल विज्ञान मेले में शैक्षणिक संस्थानों में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मध्य प्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति डॉ संजय तिवारी, डॉ अनिल कोठारी महानिदेशक एमपीसीएसटी, श्री अमोघ गुप्ता जी अध्यक्ष विज्ञान भारती मध्य भारत के हाथों से विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव डॉ अनिल तिवारी व टीम द्वारा प्राप्त किया गया। भोपाल विज्ञान मेले में पधारे चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. पी वीरामुथुवेल द्वारा भोपाल विज्ञान मेले में आरएनटीयू का स्टाल विजिट किया और विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यो की बहुत सराहना की। इस मौके पर विश्वविद्यालय के डॉ. अनिल तिवारी व टीम द्वारा चंद्रयान-3 मिशन की सफलता हेतु शाॅल श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान भी किया गया। वहीं स्टाल पर श्री सुधांशु मनी जिन्होंने ट्रेन 18 के नाम से जानी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का सपना साकार किया है, ने भी आरएनटीयू के प्रोजेक्ट्स की सराहना करी।

चार दिवसीय विज्ञान मेले में आरएनटीयू का स्टाल आकर्षण का केंद्र रहा। इस स्टाल में एआईसी-आरएनटीयू के स्टार्टअप द्वारा बनाई गई इलेक्ट्रिक बाइक को सभी के द्वारा खूब सराहा गया। यह बाइक एक बार चार्ज होने पर 80 किलोमीटर तक चलती है और इसकी दर 10 से 15 पैसे प्रति किलोमीटर आती है। यह स्टार्टअप जीवाश्म ईंधन का एक अच्छा विकल्प है। वहीं स्मार्ट सोलरी इको फ्रेंडली साइकिल भी लोगों का ध्यान आकर्षित की। स्मार्ट सोलरी को विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों शिवम कुमार और शुभांशू कुमार ने डॉ. राकेश कुमार, सेंटर फॉर आईओटी एण्ड एडवांस्ड कम्प्यूटिंग रिसर्च सेंटर के हेड के मार्गदर्शन में बनाई है। जिसमें 48 वॉट की बैटरी का उपयोग किया गया है। यह सोलर पैनल, डायनेमो और चार्जिंग प्वाइंट से चार्ज होती है। फुल चार्ज होने पर तीस किलोमीटर तक चलती है। यह साइकिल इंटरनेट ऑफ थिंग्स टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह साइकिल बाइक का किफायती विकल्प है। प्रदर्शनी में मटेरियल साइंस केन्द्र के सुपरहाइडो फोबिक कोटिंग फार इंडस्ट्रीयल एप्लिकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा निर्मित एडवांस सेफ्टी व्हीकल्स, आईसेक्ट पब्लिकेशन की किताबों को भी प्रदर्शित किया गया। साथ ही वर्तमान में आधुनिक जीवन शैली में स्वस्थ्य और ऊर्जा से भरपूर बने रहने हेतु आइसेक्ट रमन ग्रीन दारा निर्मित मिलेट प्रोडक्ट्स (श्री अन्न) भी रखे गए, जिनकी खूब तारीफ हुई।

Created On :   18 Sep 2023 1:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story