MP News: राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के चयन हेतु समिति गठित

राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के चयन हेतु समिति गठित

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। राज्य शासन के ऊर्जा विभाग ने मप्र विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति हेतु पैनल का चयन करने के लिये उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रुपेश चन्द्र वार्ष्णेय की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया है। समिति में मप्र के मुख्य सचिव और केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष सदस्य नियुक्त किये गये हैं।

ज्ञातव्य है कि पिछले डेढ़ साल से आयोग के अध्यक्ष का पद रिक्त है। पिछले नियमित अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस एसपीएस परिहार 15 जुलाई 2020 से 2 जनवरी 2025 तक रहे थे। इसके बाद गोपाल श्रीवास्तव को कार्यवाहक रुप से आयोग के अध्यक्ष पद का प्रभार नये नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति तक के लिये दे दिया गया था।

Created On :   23 Aug 2026 1:41 AM IST

Tags

Next Story