- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- स्कूलों के विलय करने पर भड़के Gen...
Gen Alpha Protest: स्कूलों के विलय करने पर भड़के Gen Alpha, जगह-जगह प्रदर्शन कर सरकार से फैसला वापस लेने की गुहार लगाई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जंतर-मंतर और रांची में हुए Gen Z प्रदर्शन के बाद अब एमपी में जेन अल्फा अपनी आवाजे बुलंद कर रहे हैं। मध्य-प्रदेश की राजधानी भोपाल में सरकारी स्कूलों को सांदीपनि स्कूलों में विलय किए जाने के फैसले पर जेन अल्फा विरोध कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ अलग-अलग जिलों में पहुंचे छात्रों आंदोलन कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि सरकार स्कूलों को मर्ज करने का निर्णय वापस ले।
सरकारी स्कूलों को विलय करने पर छात्रों की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि स्कूलों को बंद करने से सबसे ज्यादा असर गांव और गरीब परिवारों के बच्चों पर पड़ेगा। उनका कहना है कि अगर उनके आसपास के स्कूल बंद हो जाएंगे तो बच्चे पढ़ने के लिए कहां जाएंगे।
प्रदर्शन कर रहे एक बच्चे ने कहा कि जिन बच्चों को स्कूल जाना चाहिए उनको प्रदर्शन में बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में देशभर में करीब 94 हजार सरकारी स्कूल बंद हो गए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के करीब 25 हजार और उत्तर प्रदेश के 29 हजार स्कूल शामिल हैं।
जेन अल्फा छात्र ने कहा कि मध्य प्रदेश में करीब 3 हजार स्कूल बंद करने की तैयारी हो रही हैं। ऐसे में गांव और शहरों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। स्कूल बंद होने के बाद वे कहां जाएंगे। छात्र ने आरोप लगाया कि सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
Created On :   23 Aug 2026 11:44 PM IST












