- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- हल्द्वानी में खरगे की मंच शुद्धिकरण...
Bhopal News: हल्द्वानी में खरगे की मंच शुद्धिकरण के विरोध में भोपाल में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। ऑल इंडिया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा में हल्दवानी में हुए मंच शुद्धीकरण के विरोध में शुक्रवार को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस का आरोप है कि खरगे की जनसभा के बाद भाजपा समर्थित संगठन से जुड़े लोगों ने रामलीला मैदान में हवन कर गंगाजल का छिड़काव करवाया गया। पार्टी ने इसे खरगे के सम्मान और सामाजिक गरिमा के खिलाफ बताया। दरअसल, मामला 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस की जनसभा का है।
10 अगस्त को श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास के लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर हवन और गंगाजल छिड़काव किया था। संगठन ने जनसभा के दौरान लगाए आपत्तिजनक नारों को इसका कारण बताया था। इसके बाद, खरगे ने 13 अगस्त को राज्यसभा में इसे अस्पृश्यता बताया। हल्दवानी में किए गए बर्ताव पर प्रदेश कांग्रेस ने विरोध जताकर पैदल मार्च निकाला।
Created On :   14 Aug 2026 11:59 PM IST












