- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की...
Datia By-Election Results: कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत पर दिग्विजय सिंह ने दी बधाई, उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की। पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6 हजार 16 वोटों से मात दी। घनश्याम सिंह को 66,757 वोट मिले, जबकि आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले। चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी उम्मीदवारों की जीत-हार के बाद से राजनीतिक सियासी पारा हाई है। कांग्रेस पार्टी में खुशी का माहौल है वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं का भी शुक्रिया अदा है।
दिग्विजय सिंह ने मतदाताओं को मतदाताओं को बधाई दी
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कहते हैं। दतिया के सभी मतदाताओं को मेरी ओर से हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और धन्यवाद। मैं उन सभी बहादुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुश्किलों का सामना करते हुए भी कांग्रेस पार्टी का साथ नहीं छोड़ा; यह बात ही उनकी बहादुरी और कड़ी मेहनत को साबित करती है।
मैं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उसके सभी पदाधिकारियों, अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उन सभी कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस उपचुनाव में हमारी जीत सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किए। मैं आप सभी से वादा करता हूं कि हम हर कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ उनकी मुश्किलों और दुखों में खड़े रहेंगे और उनके विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
उपचुनावों का ज़्यादा महत्व नहीं होता- कैलाश विजयवर्गीय
दतिया उपचुनाव पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा उपचुनावों का बहुत ज़्यादा महत्व नहीं होता, लेकिन इनमें जीत-हार तो होती ही है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि हम इस पर विचार करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा करेंगे। बांकीपुर उपचुनाव पर उन्होंने कहा जब नितिन नवीन चुनाव नहीं लड़े, तो नतीजे थोड़े अलग रहे। मुझे लगता है कि ऐसी चीज़ें उन सीटों पर होती हैं जो किसी व्यक्ति विशेष पर आधारित होती हैं।
Created On :   4 Aug 2026 12:36 AM IST











