MP News: धार पुलिस अवैध गांजा खेती पर की कार्रवाई, डेढ़ करोड़ का 969 किलो गांजे के 1,284 पौधे जप्त

धार पुलिस अवैध गांजा खेती पर की कार्रवाई, डेढ़ करोड़ का 969 किलो गांजे के 1,284 पौधे जप्त

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। धार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गांजा खेती पर बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग- कार्रवाही में 1 करोड़ 57 लाख कीमती 1,284 हरे पौधे जप्त किए। पौधों का कुल वजन 969.335 किग्रा है। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोिपयों ने कपास और तुअर की फसल के बीच गांजे की खेती के लिए पौधे लगाए थे। थाना टाण्डा पुलिस ने ग्राम जाली में दबिश देकर आरोपी के कपास के खेत से गांजे के 1,134 हरे पौधे जप्त किए। इनका वजन 518.335 किग्रा और अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 3 लाख रुपये है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना टाण्डा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। एक अन्य कार्रवाई में थाना मनावर की चौकी उमरबन पुलिस ने ग्राम करौंदिया खुर्द में दबिश देकर आरोपी के खेत से गांजे के 150 हरे पौधे जप्त किए। कपास एवं तुअर की फसल के बीच उगाए गए इन पौधों का कुल वजन 451 किग्रा जिनकी अनुमानित कीमत 54 लाख 12 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

Created On :  

Tags

Next Story