MP News: नगर परिषद जैरोन अध्यक्ष को रिकॉल करने के लिए 61.52 प्रतिशत मतदान

नगर परिषद जैरोन अध्यक्ष को रिकॉल करने के लिए 61.52 प्रतिशत मतदान

भास्कर ब्यूरो भोपाल। नगर परिषद जैरोन खालसा जिला निवाड़ी के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने (रिकॉल) करने के लिए बुधवार को 61.52 प्रतिशत मतदान हुआ। इनकी मतगणना 6 नवंबर को की जाएगी। ज्ञात हाे कि नगर परिषद जैरोन खालसा जिला निवाडी के आम निर्वाचन वर्ष 2022 में कुसुम पति मातादीन पस्तोर अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं।

जैरोन में 15 वार्ड है। इनमें निर्वाचित पार्षदों में से 12 पार्षदों ने मप्र नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 47 के तहत अध्यक्ष के विरूद्ध अध्यक्ष को पद से वापस बुलाये (रिकॉल) करने का प्रस्ताव कलेक्टर निवाडी को दिया था।

Created On :  

Tags

Next Story