MP News: प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं के लिए पहल, दुग्ध महासंघ और कुक्कुट विकास निगम पहुंचाएगा पशु आहार

प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं के लिए पहल, दुग्ध महासंघ और कुक्कुट विकास निगम पहुंचाएगा पशु आहार

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मप्र पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा मप्र की पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित निराश्रित गोवंश के लिए सुदाना पशु आहार देने के लिए अनुबंध किया है। इसके लिए बुधवार को पशुपालन एवं डेयरी विभाग की बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मप्र गौसंवर्धन बोर्ड, मप्र दुग्ध महासंघ (सांची) और मप्र पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के बीच एमओयू किया गया। अनुबंध के अनुसार, राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सांची दुग्ध महासंघ, भोपाल एवं मध्यप्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम द्वारा पंजीकृत गौशालाओं तक सुदाना पशु आहार सप्लाय किया जाएगा।

मप्र गौसंवर्धन बोर्ड के प्रबंध संचालक एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संचालक डॉ. पीएस पटेल, दुग्ध महासंघ के एमडी डॉ. जयदीप बिस्वास, दुग्ध महासंघ के समूह प्रमुख (समन्वय) डॉ. शुभांकर नंदा, पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के कार्यपालिक संचालक डॉ. प्रवीण शिंदे, मप्र गौसंवर्धन बोर्ड के रजिस्ट्रार एवं अादि बैठक में शामिल रहे। इस पहल से प्रदेश की गौशालाओं में गोवंश के भरण-पोषण की व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Created On :  

Tags

Next Story