MP News: दो जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आवंटन की नई दरें जारी हुईं

दो जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आवंटन की नई दरें जारी हुईं

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। राज्य सरकार ने दो जिलों के आद्यैागिक क्षेत्रों में निजी निवेशकों को भूमि आवंटन की नवीन दरें जारी कर दी हैं। ये दरें वर्ष 2026-27 हेतु हैं। नरसिंहपुर जिले के औद्योगिक क्षेत्र बगासपुर तहसील गोटेगांव में 326.33 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से जबकि सिवनी जिले के औद्योगिक क्षेत्र ग्राम खुरसिपार विकासखण्ड छपारा में 250 रुपये प्रति वगमीटर की दर से भूमि दी जायेगी।

इसके अलावा, 10 रुपये प्रति वर्गमीटर वार्षिक संधारण शुल्क के रुप में भी लिये जायेंगे। एमएसएमई विभाग के उद्योग आयुक्त ने औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम 2025 के तहत ये दरें जारी की हैं।

Created On :  

Tags

Next Story