Bhopal News: भोपाल में जारी सीलिंग की कार्रवाई पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा - 'सरकार चिंतित, निकाला जाएगा बीच का रास्ता'

भोपाल में जारी सीलिंग की कार्रवाई पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा - सरकार चिंतित, निकाला जाएगा बीच का रास्ता
मप्र नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को भोपाल में नगर निगम की सीलिंग की कार्रवाई को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि सरकार इसके लिए चिंतित है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को भोपाल में नगर निगम की सीलिंग की कार्रवाई को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि सरकार इसके लिए चिंतित है। विजयवर्गीय ने कहा उनका पूरा विभाग दिल्ली में है। दिल्ली में अधिकारी उच्चतम श्रेणी के वकीलों के साथ चर्चा होगी। ऐसा मध्यम मार्ग निकाला जाएगा जिससे व्यापारियों को कोई नुकसान न हो। व्यापारियों की गुजरात मॉडल या मास्टर प्लान को लेकर विजयवर्गीय ने कहा मास्टर प्लान पर चर्चा चल रही है। हम जल्दी ही मास्टर प्लान जारी करने की कोशिश करेंगे।

आपको बता दें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भोपाल नगर निगम रहवासी इलाकों में चल रहीं व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई कर रहा है। जिसके विरोध में भोपाल के व्यापारी सड़कों पर उतर आए हैं। व्यापारियों ने इसे सरकार की कमजोरी माना है। व्यापारी नगर निगम और सरकार पर इतने सालों तक मास्टर प्लान न लाने पाने का आरोप भी लगा रहे। व्यापारियों ने जल्द मास्टर प्लान लागू करने की मांग की है। इसके साथ ही व्यापारियों का कहना है कि जब तक मास्टर प्लान लागू नहीं होता तब तक गुजरात का मॉडल अपनाया जाए। मिक्स लैंड पर विचार किया जाए। इसके लिए व्यापारियों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन भी किया है। मुख्यमंत्री से समाधान निकालने की मांग भी की है।

स्टेडियम में कार्यक्रम के लिए साहस है तो कोर्ट जाए कांग्रेस

राहुल गांधी के इंदौर में होने वाले कार्यक्रम छात्रों की गूंज को लेकर भी सियासत गर्म है। कांग्रेस ने नेहरू स्टेडियम की अनुमति चाही थी जिसे प्रशासन ने कोर्ट का हवाला देते हुए खारिज कर दिया है। मामले को लेकर जब विजयवर्गीय से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा जिस स्टेडियम की मांग कर रही है, वहां हाईकोर्ट ने राजनीतिक रैलियां करने से मना किया है। अगर वहीं कार्यक्रम करना है तो वे हाई कोर्ट चले जाएं। भाजपा पर आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत है। आरोप लगाएं लेकिन अगर उनमें साहस है तो हाई कोर्ट जाएं। सेवा संकल्प अभियान को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि यह अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर हर बूथ स्तर पर कम से कम 100 दीप जलाए जाएं। इसके जरिए सेवा और सामाजिक भागीदारी का संदेश देने की तैयारी है। राम मंदिर मसले पर विजयवर्गीय ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस मामले में बोलने का अधिकार नहीं है। अखिलेश यादव और उनकी पार्टी राम मंदिर के विरोध में रहे हैं।



Created On :   4 Sept 2026 8:53 PM IST

Tags

Next Story