मध्यप्रदेश: जनता से मिले अपार स्नेह और आशीर्वाद के प्रति हमेशा ऋणी रहूंगा - अजय सिंह

जनता से मिले अपार स्नेह और आशीर्वाद के प्रति हमेशा ऋणी रहूंगा - अजय सिंह
अजय सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने चुरहट सहित सम्पूर्ण मप्र में हुए शांतिपूर्ण मतदान के प्रति आम जनता का आभार व्यक्त किया है|

अजय सिंह ने चुरहट की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा क्षेत्र के मतदाताओं ने जिस उत्साह और जिम्मेदारी से मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया उससे लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित होती है| उन्होंने चुनाव के दौरान क्षेत्र की जनता से मिले आशीर्वाद एवं स्नेह के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि परिवार के एक सदस्य के रूप में जनता ने जो प्यार दिया उसके प्रति मैं आजीवन ऋणी रहूंगा|

अजय सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश जनता से जो अपार जनसमर्थन मिला है उससे कांग्रेस की विजय सुनिश्चित है|

Created On :   17 Nov 2023 6:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story