- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- भाजपा-आरएसएस की मानसिकता महिला...
New Delhi News: भाजपा-आरएसएस की मानसिकता महिला विरोधी, बोले - मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को करो बर्खास्त

- मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करें मोदी-खड़गे
- विजय शाह के विवादित बयान को लेकर भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधा
New Delhi News. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के एक विवादित बयान को लेकर भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि भाजपा और आरएसएस की मानसिकता महिला विरोधी है। इसके साथ ही उन्होंने विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सेना की कार्रवाई के बारे में मीडिया को जानकारी देकर सुर्खियों में आईं कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की जबान फिसल गई और उन्होंने विवादित बयान दे डाला। इसके बाद वह कांग्रेस के निशाने पर आ गए।
खड़गे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने हमारी वीर बेटी कर्नल सोफिया क़ुरैशी के बारे में बेहद अपमानजनक, शर्मनाक और ओछी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा-आरएसएस की मानसिकता महिला विरोधी रही है। पहले पहलगाम में शहीद नौसेना ऑफ़सर की पत्नी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया, फिर विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बेटी को तंग किया और अब भाजपा के मंत्री हमारी वीरांगना सोफिया क़ुरैशी के लिए ऐसी अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तुरंत ऐसे मंत्री को बर्खास्त कना चाहिए।
Created On :   13 May 2025 7:31 PM IST