- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- SGSU में ‘दीक्षारंभ 2026’ के साथ नए...
Deeksharambh 2026: SGSU में ‘दीक्षारंभ 2026’ के साथ नए विद्यार्थियों ने शुरू की भविष्य की नई यात्रा

भोपाल। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (SGSU) में नए विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके विश्वविद्यालयी जीवन की शुरुआत के अवसर पर ‘दीक्षारंभ 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, कौशल-आधारित शिक्षा, इंडस्ट्री इंटीग्रेशन, कैंपस जीवन और उपलब्ध अवसरों से परिचित कराते हुए उनके नए सफर की सकारात्मक एवं प्रेरणादायी शुरुआत करना रहा।
‘Think Bigger, Go Further’ के साथ नई शुरुआत
इस वर्ष दीक्षारंभ की थीम “Think Bigger, Go Further” रखी गई। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने और निरंतर सीखते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि विश्वविद्यालय में उनका सफर केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके ज्ञान, कौशल, व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और करियर को विकसित करने की यात्रा है।
SGSU में Skills First और Industry-Integrated Learning पर विशेष जोर दिया जाता है। इसी दृष्टिकोण से विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग, इंडस्ट्री एक्सपोजर, इंटर्नशिप, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और भविष्य के कौशलों से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाता है।
विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य तय करने का संदेश
SGSU के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा, “दीक्षारंभ केवल नए विद्यार्थियों के स्वागत का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके सपनों और संभावनाओं को सही दिशा देने की शुरुआत है। आज के दौर में विद्यार्थियों को डिग्री के साथ कौशल, तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास और निरंतर सीखने की क्षमता विकसित करनी होगी। SGSU का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी को ऐसा वातावरण मिले, जहां वह अपनी क्षमता को पहचानकर बड़े लक्ष्य तय करे और उन्हें हासिल करने के लिए तैयार हो।”
SGSU के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह ने कहा, “विश्वविद्यालय जीवन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण चरण है। यहां सीखना केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्री एक्सपोजर, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थी वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं। हमारा प्रयास है कि SGSU से निकलने वाला प्रत्येक विद्यार्थी ज्ञान के साथ कौशल, जिम्मेदारी और नेतृत्व की भावना भी लेकर आगे बढ़े।”
राजीव अग्रवाल ने साझा किए सफलता के मंत्र
दीक्षारंभ कार्यक्रम में प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर श्री राजीव अग्रवाल ने विद्यार्थियों के साथ विशेष संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, लक्ष्य निर्धारण और निरंतर प्रयास को सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया।
SGSU परिवार में नए विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने कहा, “किसी भी विद्यार्थी के लिए विश्वविद्यालय का पहला अनुभव उसके पूरे शैक्षणिक सफर की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दीक्षारंभ के माध्यम से हमारा प्रयास है कि नए विद्यार्थी SGSU के वातावरण में सहज महसूस करें और उन्हें यह विश्वास मिले कि विश्वविद्यालय उनके सीखने, कौशल विकास और करियर निर्माण में निरंतर उनके साथ है।”
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि वे अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुरूप नए अवसर तलाश सकें।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष दीक्षारंभ वेलकम किट भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों ने अपने साथियों से परिचय किया और विश्वविद्यालय के नए अकादमिक एवं कैंपस जीवन की शुरुआत की।
दीक्षारंभ 2026 ने नए विद्यार्थियों के लिए केवल एक नए अकादमिक सत्र की शुरुआत नहीं की, बल्कि सीखने, कौशल विकसित करने, नए अनुभव हासिल करने और भविष्य की संभावनाओं को तलाशने की दिशा में एक नई यात्रा का शुभारंभ किया।
Created On :   1 Sept 2026 7:12 PM IST











