MP News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की बीजेपी मुख्यालय में हुई मुलाकात

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की बीजेपी मुख्यालय में हुई मुलाकात
बीजेपी अध्यक्ष और मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री की मुलाकात को कई मायनों में अहम माना जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की बीजेपी मुख्यालय में मुलाकात हुई। दोनों की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। मुलाकात को लेकर कहा जा रहा है कि मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के मंत्रिमंडल बदलाव और विस्तार से लेकर कर्नल सोफिया कुरैशी विवादित टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह को लेकर चर्चा हो सकती है। इसी के साथ हाल ही में दो दिन पहले 30 और 31 अगस्त को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की ओरछा में हुई बैठक के बारे में सीएम और पार्टी प्रमुख के बीच बातचीत होने का अनुमान है।

आपको बता दें मध्यप्रदेश के ओरछा में दो दिवसीय बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कई मुद्दों पर राजनीतिक प्रस्ताव पारित हुए, जिसमें मध्यप्रदेश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और औद्योगिकीकरण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की किसानों के प्रति संवेदनशीलता के चलते कृषक कल्याण वर्ष 2026 किसानों को समर्पित किया गया है। बीजेपी ने अपने राजनीतिक प्रस्ताव में गेहूँ, मूँग, उड़द और दालों की खरीद का रिकॉर्ड राज्य में बनाया जा रहा है। प्रदेश में किसानों के हित में भावांतर योजना भी संचालित की जा रही है। जल संरक्षण , गौ-संवर्धन एवं दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश अग्रणी रहा है।

बीजेपी ने अपनी इस बैठक में प्रधानमंत्री ने "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" का मंत्र दिया और इसे सिद्ध करने का कार्य मध्यप्रदेश की धरती पर भाजपा की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता और अंत्योदय की राजनीति में विश्वास करती है। प्रदेश कार्यसमिति अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्गों, घुमंतू एवं विमुक्त समुदायों तथा समाज के प्रत्येक वंचित वर्ग के सम्मान, अवसर और अधिकारों के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है। महिला सशक्तिकरण, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हर जिले में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का सफलतम प्रयोग, स्वास्थ्य की गारंटी,विरासत से विकास के पथ पर, समान नागरिक संहिता विधेयक, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के संबंध में चर्चा के दौरान बताया गया होगा। आपको बता दें पीएम मोदी एससीओ समिट में शामिल होने के लिए अभी विदेशी दौरे पर है। ऐसे में सीएम मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष की मुलाकात अधिक महत्व रखती है।

Created On :   1 Sept 2026 5:02 PM IST

Tags

Next Story