MP News: उज्जैन में धार्मिक स्थलों पर चली शासन की जेसीबी, सड़क की जद में आई मस्जिद को हटाया

उज्जैन में धार्मिक स्थलों पर चली शासन की जेसीबी, सड़क की जद में आई मस्जिद को हटाया
सड़क चौड़ीकरण अभियान से केडी गेट और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा और आवागमन सुचारू हो सकेगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उज्जैन नगर निगम ने भारी पुलिस की मौजूदगी में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की, इस दौरान प्रशासन ने सड़क की जद में आई कई धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर चलाया। नगर निगम ने गाड़ी अड्डा चौराहा से केडी गेट होते हुए सोमवरिया तक बनने वाले 2.2 किलोमीटर लंबे और 18 मीटर चौड़े मार्ग के निर्माण में बाधा बन रहे निर्माणों को नगर निगम ने पोकलेन और जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया। टीम ने कार्रवाई के दौरान सड़क निर्माण में बाधा बन रहे हिस्सों को हटाने का काम किया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के सहायक आयुक्त, भवन अधिकारी और भवन निरीक्षक मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने प्रभावित हिस्सों को हटाया।

नगर निगम अधिकारियों की ओर से बताया जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण अभियान से केडी गेट और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा और आवागमन सुचारू हो सकेगा। प्रभावित हिस्सों को हटाने के बाद आगे के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जाएगा।

आपको बता दें नगर निगम शहर में सुगम यातायात और विकास कार्यों को गति देने के लिए सड़क चौड़ीकरण अभियान चला रही है, इसी के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने जोन-1 के अंतर्गत केडी गेट स्थित मदीना मस्जिद (जमीयतुल कुरेश कस्साबान कसाई वाड़ा) और शिया दाऊदी बोहरा जमात की दाऊल बिल्डिंग के चौड़ीकरण की जद में आ रहे हिस्सों को जेसीबी से हटाया।

अधिकारियों की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने तय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने और कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Created On :   1 Sept 2026 4:25 PM IST

Tags

Next Story