MP News: शराब माफियाओं पर निडर होकर करें कार्रवाई करें, रील से अधिक रियल प्रॉब्लम जोर दें पुलिस

शराब माफियाओं पर निडर होकर करें कार्रवाई करें, रील से अधिक रियल प्रॉब्लम जोर दें पुलिस

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मप्र उप पुलिस अधीक्षकों के 44वें-45वें बैच के पास आउट 48 अधिकारियों के पासिंग आउट परेड में मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने कहा कि डरने की जरुरत नहीं है। शराब माफियाओं के खिलाफ निडरता से कार्रवाई करें। उन्होंने कहा है कि युवा पुलिस अधिकारी से कहा कि पुलिस अधिकारी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हुए रील बनाने से अधिक रियल प्रॉब्लम सुलझाने पर ध्यान दें। सोशल मीडिया का उपयोग आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और उनकी सहायता के लिए करें।

ऐसे अधिकारी बनें, जिनका सम्मान समाज के प्रत्येक वर्ग में हो। उन्होंने कहा कि अपराध की चुनौतियां लगातार बदल रही हैं। युवा पुलिस अधिकारी आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करें और अपने कर्तव्य के मार्ग पर ऐसा जीवन जिएं, जो समाज के लिए आदर्श बने। उन्होंने कहा कि प्रदेश को 2029 तक नशामुक्त बनाना है, इसमें पुलिस की अहम भूमिका रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मप्र पुलिस ने तत्परता, कर्तव्य निष्ठा और साहस से उत्कृष्ट प्रतिमान स्थापित किए। प्रदेश का चंबल और रीवा अंचल दशकों तक दस्यु समस्या से प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस ने अपनी कुशल कार्य क्षमता से इसका उन्मूलन किया। नक्सलवाद के विरुद्ध प्रभावी अभियान से प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाया दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश को वर्ष 2029 तक नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने अवैध शराब के कारोबार और शराब माफिया के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राज्य सरकार ने पिछले 3 साल में पुलिस विभाग में 17 हजार 710 पदों पर भर्ती की है। कुल 22 हजार 500 पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण निरंतर जारी है। सरकार ने पुलिस विभाग में पदोन्नति के माध्यम से भी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया है।

पुलिस प्रशिक्षण के लिए मिलेगी आधुनिक सुविधा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के पुलिस अकादमी, भौंरी में 12 करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम बनाने, विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने और एक किलोमीटर लंबे एप्रोच रोड के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है, जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

Created On :  

Tags

Next Story