- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- चंद्रपुर के अति व्यस्त जटपुरा गेट...
Chandrapur News: चंद्रपुर के अति व्यस्त जटपुरा गेट पर पान की दुकान में बिक रहा था एमडी, पुलिस ने दबोचा

Chandrapur News दिनोंदिन शहर में नशीले पदार्थ का कारोबार बड़े पैमाने पर फल-फुल रहा है। अनेक युवा नशे के आदी हो रहे हैं। जिससे पुलिस प्रशासन सतर्क होकर, कार्रवाई की मुहिम शुरू की गई है। इसी मुहिम के तहत शहर के प्रसिध्द जटपुरा गेट परिसर के इटनकर पान ठेले पर स्थानीय अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 104.210 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ओम संतोष इटनकर और इरफान उर्फ भुऱ्या पठाण का समावेश है। पुलिस ने आरोपियों से ड्रग्स, दो मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल 6 लाख 23 हजार 370 रुपये का माल जब्त किया है।
यह भी पढ़े -प्रणय जनबंधु बने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, रक्षा मंत्री राजनाथ और एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत ने दिया बैज
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जटपुरा गेट क्षेत्र में एमडी ड्रग्स की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने इटनकर पान मंदिर के पास जाल बिछाकर कार्रवाई की। इस दौरान जटपुरा वार्ड निवासी ओम संतोष इटनकर (25), को हिरासत में लिया गया। उसके घर की तलाशी में 104.210 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई।
प्रारंभिक पूछताछ में ओम इटनकर ने बताया कि उसने यह मादक पदार्थ बागलखिडकी निवासी इरफान उर्फ भुऱ्या पठाण से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य प्रमाणों के आधार पर इरफान पठाण को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ रामनगर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 8 (सी) 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में एपीआई हिवसे, पीएसआई विनोद भुरले, सुनील गौरकार, संतोष निंभोरकर, डाेके, पीसी गोहोकार, अवथरे, पुठ्ठावार, डोंगरे, खान, आत्राम, गुप्ता, वाकाटे, बदामवार, हेमके आदि ने अंजाम दिया।
Created On :   27 Jun 2026 6:10 PM IST














