Chandrapur News: चंद्रपुर में पहले ही दिन कपास को मिला 9,411 रुपए प्रति क्विंटल दाम, खुश हुए किसान

Chandrapur News कपास के नए सीजन की शुरुआत के साथ ही भिसी स्थित श्रीहरि गजानन जिनिंग में गुरुवार, 29 अक्टूबर को खरीदी का शुभारंभ किया गया। अतिथियों न कांटा पूजन कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की। इस दौरान किसानों को कपास का दाम 9,411 रुपए प्रति क्विंटल दिया गया।
खरीदी के पहले दिन जिनिंग में कपास लेकर पहुंचे किसानों में उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर शुरुआती पांच किसानों और वाहन चालकों का सत्कार किया गया। कार्यक्रम में जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक, चंद्रपुर के उपाध्यक्ष संजय डोंगरे, कृषि उपज मंडी समिति के सभापति मंगेश धाडसे और उपसभापति रवींद्र पंधरे, जिनिंग के संचालक धनराज मुंगले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस समय जयदेव घरडे, सचिन गोहणे, चेतन बावणकर, राजू मुंगले, लक्ष्मण मस्की, रोशन माहल्ले और बालाजी लोखंडे सहित किसानों एवं वाहन चालकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी समिति के संचालक, सचिव, पदाधिकारी और अधिकारी, जिनिंग के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। नए सीजन में खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के कपास उत्पादकों को अपनी उपज बेचने का अवसर मिलेगा।
Created On :  



