Chandrapur News: कपास चुन रहे किसान पर घात लगाए बैठे बाघ ने किया हमला

कपास चुन रहे किसान पर घात लगाए बैठे बाघ ने किया हमला
चक कन्हलगांव के खेत परिसर की घटना

Chandrapur News तहसील के चक कन्हलगांव खेत परिसर में कपास चुन रहे एक किसान पर घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र के किसानों और खेत मजदूरों में दहशत फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, दाबगांव मक्ता निवासी सुनील मोतीराम कोडापे (50) मौजा चक कन्हलगांव में 8 से 10 मजदूरों के साथ कपास चुनने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। अन्य मजदूरों के शोर मचाने पर बाघ वहां से भाग गया। घटना वन विभाग के कक्ष क्रमांक 30 में हुई। जानकारी मिलते ही वन विभाग के वनपाल मनीष निमकर, वनरक्षक कवले और उनकी टीम मौके पर पहुंची। घायल किसान को मूल उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के उपचार के लिए चंद्रपुर जिला सामान्य अस्पताल भेजा गया। इस बीच, चिचपल्ली वनपरिक्षेत्र की वनक्षेत्राधिकारी महेशकर ने अस्पताल पहुंचकर घायल किसान का हालचाल जाना। वन विभाग की ओर से उन्हें तत्काल सहायता के रूप में 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई।


Created On :  

Tags

Next Story