- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- ईंटभट्टी की आड़ में चल रही थी...
Chandrapur News: ईंटभट्टी की आड़ में चल रही थी सीटीपीएस की सामग्री की चोरी

Chandrapur News चंद्रपुर महाऔष्णिक बिजली केंद्र से कॉपर केबल चोरी मामले में रोज नई-नई जानकारी सामने आ रही हैं। सीटीपीएस के कुछ अधिकारी-कर्मचारियों और कबाड़ चोरों की साठगांठ से चोरी का गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा था। बताया जा रहा है कि, पडोली पुलिस थाना अंतर्गत कुछ सीटीपीएस के कर्मियों और कबाड़ चोरों ने साठगांठ कर ईंटभट्टी बनाई। उसके आड़ में सीटीपीएस के कॉपर केबल, पाइप आदि सामग्री का गोरखधंधा चला रहे थे।
इसमें सुरक्षा अधिकारी गोंगले का पडोली में सट्टापट्टी चलानेवाला और डीजल तस्कर रहीम शेख, ईंटभट्टी के नाम पर सीटीपीएस में काम करनेवाला परली का दूसरा रहीम शेख और कुछ पुलिस कर्मियों की साठगांठ से अब तक सीटीपीएस से करोड़ों रुपए के माल पर हाथ साफ कर लिया है। अब इसकी विस्तृत जांच करने की मांग उठी है।
कॉपर केबल चोरी मामले में दुर्गापुर पुलिस ने जो अपराध दर्ज किया है, उसमें सुरक्षा रक्षक व कर्मचारियों समेत चोरों के नाम सामने आए हैं। लेकिन पडोली के रहीम शेख को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? ऐसा सवाल उठ रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि, ईंटभट्टी चलानेवाला रहीम शेख यह सट्टापट्टी व डीजल चोरी करनेवाले रहीम शेख का कमिशन पर रखा हुआ व्यक्ति है। उसके माध्यम से केबल चोरी की गई जिससे कंपनी सुरक्षा अधिकारी गोंगले का मुख्य सूत्रधार डीजल चोर रहीम के साथ भले ही प्रत्यक्ष संबंध न हो, लेकिन परली के रहीम शेख से सबंध है। इसका मतलब यह है कि डीजल चोर रहीम का भी चोरी में हाथ है। दूसरी बात पुलिस से साठगांठ के बिना यह गोरखधंधा चलाना संभव नहीं है जिससे इसकी जांच होना आवश्यक है।
यह भी पढ़े -किसानों का कर्ज माफ करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो; राजुरा में कांग्रेस का जनआक्रोश मोर्चा
Created On :   2 Oct 2026 1:22 PM IST














