- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- मंडी में किसानों का सत्कार कर चना...
Chandrapur News: मंडी में किसानों का सत्कार कर चना और अरहर खरीदी का शुभारंभ

Chandrapur News कृषि उपज बाजार मंडी भद्रावती अंतर्गत उपबाजार चंदनखेडा मार्केट यार्ड में आज 6 अप्रैल से सरकारी गारंटी मूल्य पर चना और अरहर की खरीदी शुरु की गई है। धानोली के किसान गिरीधर धांडे, पंकज विधाते, गजानन खामनकर और बिजोनी के किसान अपनी कृषि उपज बेचने आए थे। अतिथियों के हाथों किसानों को श्रीफल देकर सत्कार किया गया।
महाराष्ट्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पुणे और कृषि उपज बाजार समिति, भद्रावती के सहयोग से यह उपक्रम लागू की जा रही है। बाजार मंडी सभापति राजेंद्र डोंगे के हाथों चना और अरहर की खरीदी कर शुरुआत की गई। इस अवसर पर उपसभापति अश्लेषा जीवतोडे (भोयर), संचालक ज्ञानेश्वर डुकरे, गजानन उताणे, कानोबा तिखट, श्यामदेव कापटे, शांताबाई रासेकर, भानुदास गायकवाड, राजू आसुटकर, सचिव नागेश पुनवटकर तथा केंद्र प्रमुख विठ्ठल टोंगे उपस्थित थे।
इस पहल से किसानों को सरकारी गारंटी मूल्य पर चना और अरहर बेचने की सुविधा मिलेगी। उसी प्रकार खरीदी प्रक्रिया के बारे में किसानों को मार्गदर्शन किया गया। आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई इस पहल से भद्रावती और आस पास के अरहर और चना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी किसानों से लाभ लेने की अपील बाजार मंडी प्रशासक ने की है।
Created On :   7 April 2026 5:06 PM IST














