- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- विषबाधा से युवक की मृत्यु, परिजनों...
Chandrapur News: विषबाधा से युवक की मृत्यु, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Chandrapur News तहसील के भेंडाला ग्राम निवासी समाधन जीवतोडे नामक युवक खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर लौटा था। उसे अस्वस्थ महसूस होने पर परिजन और ग्रामवासियों ने राजुरा उपजिला अस्पताल में दाखिल किया। किंतु एक घंटे तक डॉक्टरों ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया और बाद में उसकी हालत गंभीर होने पर उसकी जांच कर मृत घोषित कर दिया। यह देखकर परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही से मृत्यु होने का आरोप करते हुए राजुरा थाने में डाॅक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। यह घटना 23 जनवरी को घटी है।
युवक के परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही के चलते युवक की मृत्यु का आरोप लगाते हुये अस्पताल में हंगामा किया। उनका आरोप है कि समय पर समाधान दीनानाथ जीवतोड़े (20) को उपचार मिलता तो शायद उसकी जान बचायी जा सकती थी। अस्पताल में हालत को बिगड़ते देख अस्पताल प्रशासन ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने भीड़ और परिवार को समझाया। जिसके बाद शाम 7.30 बजे मृतक का पोस्टमार्टम कर उसका शव परिजनों को सौंपा दिया। रात को मृतक के पिता ने राजुरा थाने में डाॅ. पर लापरवाही बरतने की रिपोर्ट दर्ज करायी है।
जहर फैलने से हुई युवक की मौत : उपजिला अस्पताल के मेडिकल अधिकारी के अनुसार युवक खेती में कीटनाशक का छिडकाव कर लौटा था और उसे विषबाधा होने पर राजुरा उपजिला अस्पताल में दाखिल किया गया। अस्पताल में भरती करने के बाद मौजूद डॉक्टर ने समय पर उपचार किया गया। किंतु शरीर में जहर फैल जाने से उसे बचाया नहीं जा सका। - डॉ. अशोक जाधव , वैद्यकीय अधीक्षक, राजुरा उपजिला अस्पताल
Created On :   25 Jan 2025 4:16 PM IST















